Sandhyamishra

Add To collaction

लेखनी कहानी -19-Oct-2022

🌸🌸संस्मरण🌸🌸
दिनाँक- 4 september, हम पति- पत्नी इंदौर के प्रसिध्द खजराना गणेश मंदिर के दर्शन के लिए गये। खजराना का गणेश मंदिर अपने चमत्कारों के लिए भक्तों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इस गणेश मंदिर के बारे में कहा जाता है, कि यहां भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। मन्नत पूरी होने के पर भक्त भगवान गणेश की प्रतिमा की पीठ पर उल्टा स्वास्तिक बनाते हैं और गणेश जी को मोदक और लड्डू का भोग लगाते हैं। 

इस मंदिर  निर्माण के बारे में  कहा जाता है, सन् 1735 में, खजराना के एक स्थानीय पंडित मंगल भट्ट को सपने में भगवान गणेश ने दर्शन देकर उन्हें मंदिर निर्माण के लिए कहा था। उस समय होलकर वंश की महारानी अहिल्या बाई का राज था। पंडित ने अपने स्वप्न की बात रानी अहिल्या बाई को बताई। जिसके बाद रानी अहिल्या बाई होलकर ने इस सपने की बात को बेहद गंभीरता से लेते हुए, जैसा स्वप्न में बताया गया था, उस जगह खुदाई करवाई। खुदाई करवाने पर बिल्कुल वैसी ही भगवान गणेश जी की प्रतिमा प्राप्त हुई जैसा पंडित ने बताया था। इसके बाद यहां मंदिर का निर्माण करवाया गया। 

आज भी श्रद्धालु इस मंदिर की तीन परिक्रमा लगाते हैं और मंदिर की दीवार पर धागा बांधते हैं। इस मंदिर को विश्व स्तर की ख्याति भी प्राप्त हो चुकी है। विशेष तौर पर बुधवार को भगवान गणेश की पूजा करने के लिए भक्त दूर-दूर से यहां आते हैं। इस दिन यहां विशेष आरती आयोजित की जाती है।एक रोचक बात यह भी है कि, टीम इंडिया के  खिलाड़ी अंजिक्य रहाणे ने एक बार दर्शन के समय मंदिर परिसर में कहा था कि खजराना भगवान गणेश जी टीम इंडिया के  लिये सुपर सिलेक्टर हैं। और  हम बप्पा का आशीर्वाद मिलने के बाद ही टीम में सिलेक्ट होते हैं और अच्छा प्रदर्शन करते हैं। 
खजराना गणेश जी के मंदिर परिसर में 33 छोटे-बड़े मंदिर बने हुए हैं. यहां भगवान राम जी , शिव जी , मां दुर्गा, साईं बाबा, हनुमान जी सहित अनेक देवी-देवताओं के मंदिर हैं। मंदिर परिसर में पीपल का एक प्राचीन  और विशाल पेड़ है। इस पीपल के पेड़ के बारे में मान्यता है कि ये  सर्वमनोकामना पूर्ण करने वाला पेड़ है। 
देश के सबसे धनी गणेश मंदिरों में खजराना गणेश मंदिर का नाम आता है। यहाँ भक्तों के लिए निः शुल्क भोजन की भी व्यवस्था की गई है। हजारो की संख्या में लोग यहां हर रोज भोजन करते हैं। 
( स्वरचित:संध्या मिश्रा) 
(महु, इंदौर, मध्य प्रदेश) 

   15
4 Comments

Shnaya

21-Oct-2022 08:15 PM

शानदार

Reply

Gunjan Kamal

19-Oct-2022 11:14 PM

बहुत खूब

Reply

Aliya khan

19-Oct-2022 11:07 PM

अब की वजह से हम सब लोग भी इतनी पवित्र स्थान के दर्शन कर पा रहे हैं

Reply